प्याज मलाई का पराठा (Pyaz Malai ka Pratha)
प्याज मलाई का पराठा (Pyaz Malai ka Paratha)खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है यह बहुत ज्यादा हेल्दी भी होता है वैसे तो पराठे की कई रेसिपी होती हैं लेकिन आप प्याज मलाई के पराठे की रेसिपी को एक बार ट्राई करिए ,चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे बनाना है.
प्याज मलाई का पराठा रेसिपी (Pyaz Malai ka Paratha) : प्याज का पराठा (Pyaz Malai ka Paratha) काफी लोगों को पसंद होता है, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना प्याज के खाना खाते हैं, लेकिन प्याज हमारे खाने को ज्यादा टेस्टी बना देती है. वैसे तो परांठे कि कहीं रेसिपी आपने देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको प्याज का पराठे में मलाई के साथ बनाना सिखाएंगे हमारी रेसिपी को फॉलो कर कर आप अच्छी तरीके से प्याज मलाई का पराठा बनाना सीख जाएंगे और यह पराठा आप ब्रेकफास्ट लंच या डिनर किसी भी टाइम बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री ( ingredient )
आटा – 2 कप
प्याज – 3 (बारीक कटा हुआ)
प्याज – 3 (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च - 1(बारीक कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक का पेस्ट – 1 टी स्पून
घी – 4 टी स्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई )
चाट मसाला – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक का पेस्ट – 1 टी स्पून
घी – 4 टी स्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई )
चाट मसाला – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
टोमेटो केचप - 1 टेबलस्पून
गाढी/ मोटी मलाई - 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
प्याज मलाई का पराठा (Pyaz Malai ka Paratha) बनाने की विधि : सबसे पहले एक ही गहरे तले वाले बर्तन में आटा छान लें उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर और अदरक का पेस्ट मिलाकर इसे अच्छे से गूथ लें. अब एक बर्तन में बारीक कटा हुआ प्याज ले अब उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, शिमला मिर्च, चाट मसाला, हरा कटा धनिया, टमैटो केचप,लाल मिर्च, मलाई और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. पराठे की स्टाफिंग के लिए मसाला बनकर तैयार हो चुका है.
अब गूंदा हुआ आटा लें और उसकी समान आकार की लोइयां बना लें. अब एक लोई लें और उसे चकले पर रोटी की तरह बेल लें. इसके बाद एक और लोरी ले और उसे भी रोटी की तरह बेल ले, अब इस पर थोड़ा सा टमैटो केचप लगाएं और प्याज मलाई की स्टाफिंग को रखकर इसे अच्छे तरीके से पूरी रोटी पर फैलाए, अब पहली बनाई हुई रोटी को इसके ऊपर रखें और अच्छे से उसके ऊपर डेप डेप करें, हल्के हाथों से उसके किनारों को दबाएं.
अब एक तवा लें इसे गैस पर रखें और धीमी आंच पर गर्म करें, तवे के ऊपर थोड़ा सा देसी घी/ ऑयल डालें अब इस पर पराठे को डालें, जब पराठा एक ओर से अच्छे से सिक जाए तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ घी लगा दें और सेकें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे एक प्लेट में उतार ले,आपका प्याज मलाई का पराठा (Pyaz Malai ka Paratha) तैयार है, आप बाकी बची हुई स्टाफिंग और आटे के पराठे बना ले,
आप इसे ब्रेकफास्ट या लंच या डिनर में किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं यह बहुत ज्यादा हेल्दी और बहुत टेस्टी होता है, प्याज मलाई का पराठा (Pyaz Malai ka Paratha) बनाने की रेसिपी जरूर ट्राई करें
दोस्तों आज हमने आपको बताया कि प्याज मलाई का पराठा (Pyaz Malai ka Paratha) कैसे बनाएं और हमें बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी.
Tags
Pyaz ka Paratha
Paratha
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें